Wednesday, December 2, 2009

इक रुपहली सीप हो तुम

इक रुपहली सीप हो तुम
मैं तो बस
रेत का नन्हा सा कण
चन्द्र हो तुम ,
मैं तुम्हारी एक उजली सी किरण
पुष्प हो तुम हूँ मैं सुगंध
गीत तुम आवाज़ मैं
ज़िन्दगी का साज़ हो तुम
साज़ की झंकार मैं
हो नयन तुम स्वप्न मैं
हो पंख तुम परवाज़ मैं
रागिनी मैं राग तुम
तुम क्षमा मैं भूल हूँ
हो पवन तुम ,मैं तुम्हारे
साथ उड़ती धुल हूँ
इक प्रणय सागर हो तुम
और मैं किनारे की लहर
रात अंधियारी हूँ मैं
तुम हो मेरी उजली सहर
मैं हूँ तुझमें तुम हो मुझमें
एक जीवन गीत हम
इक ह्रदय इक जान इक
सदियों पुरानी प्रीत हम....
.
.
.
.
.
Ik rupehli seep ho tum
Main to bas
Ret ka nanha sa kan
Chandra ho tum ,
Main tumhari ek ujli si kiran
Pushp ho tum hun main sugandh
Geet tum awaz main
Zindagi ka saz ho tum
Saz ki jhankar main
Ho nayan tum swapn main
Ho pankh tum parvaz main
Ragini main rag tum
Tum kshama main bhul hun
Ho pavan tum ,main tumhare
Sath udti dhul hun
Ik pranay sagar ho tum
Aur main kinare ki lahar
Rat andhiyari hun main
Tum ho meri ujli sahar
Main hun tujhmein tum ho mujhmein
Ek jivan geet ham
Ik hriday ik jan ik
Sadiyon purani preet ham......

No comments:

Post a Comment

1